केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू, हेलीकॉप्टर हादसे के बाद सरकार ने लगायी थी रोक

खबर शेयर करें -
india-pakistan-war-helicopter-kedarnath-Kedarnath Heli Seva

केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा फिर शुरू (Kedarnath Dham Heli service start) हो गई है. बता दें केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार ने बीते रविवार को हेली सेवा पर रोक लगा दी थी.

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू (Kedarnath Dham Heli service start)

यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून (मंगलवार) से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं दोबारा संचालित कर दी गई हैं. बता दें रविवार को केदारनाथ में यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था. हादसे में पायलट समेत सात यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी. मरने वाले में 23 महीने की बच्ची भी शामिल थी.

यह भी पढ़ें -  प्रेमी संग गहने-जेवर लेकर फरार हुई नव विवाहिता,ससुराल वाले दंग,50 हजार का इनाम..

सीएम ने लिया था हेली सेवा पर रोक लगाने का फैसला

बता दें हेलीकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार ने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली थी. जिसमें मुख्यमंत्री धामी ने अगले आदेशों तक केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी थी. रविवार को यात्रियों के लिए एक बार फिर हेली सेवा संचालित हो गई है. साथ ही सरकार ने DGCA को केदारनाथ घाटी में चल रही सभी हेलीकॉप्टर गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बागजाला के मालिकाना अधिकार के सवाल को विधानसभा में न उठाना लालकुआं विधायक का बेरुखी भरा व्यवहार : आनन्द सिंह नेगी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999