प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें -



प्रदेश में आज मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसी के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की जी सकती है। मंगलवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए रहे।


मौसम विभाग ने मंगलवार को चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। जहां एक ओर ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी की संभावना है तो वहीं इसके आस-पास के पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बना अवैध मदरसा धामी सरकार के बुल्डोजर ने ध्वस्त किया

इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में आज मौसम बदल सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि कहीं-कहीं पर बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

सोमवार को चली हल्की हवा ने बढ़ाई ठिठुरन
प्रदेश में सोमवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए रहे और हल्की हवा चली। प्रदेशभर में हल्की हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। देहरादून में अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कैंचीधाम मेले की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999