उत्तराखंड में 13 मार्च को बिगड़ेगा मौसम, जरूर पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुछ जिलों में 13 मार्च को मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है। हालांकि मैदानी जिलों में मौसम आज की तरह ही शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 13 मार्च को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। जबकि 3800 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा शेष देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -  बड़ा सड़क हादसा -खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 14 मार्च को भी रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में मौसम बिगड़ा रहेगा। इसके अलावा 15 मार्च को भी मौसम इन्हीं जिलों में बिगड़ा रहने के आसार हैं। जबकि 3500 मीटर या उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ़बारी होगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999