उत्तराखंड में दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आपदा प्रबंधन सतर्क

खबर शेयर करें -

 

mausam alert uttarakhand

उत्तराखंड में आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए भारी बारिश, टिफन और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड में 4 मई को बिगड़ा रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 4 मई को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल ज़िले में बारिश ओर बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही आंधी-तूफ़ान और ओलावृष्टि भी होगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं की पॉश कॉलोनी निवासी युवक को 315 बोर का तमंचा लहराकर सोशल मीडिया में पोस्ट डालना पड़ा महंगा…

अलर्ट मोड़ में आपदा प्रबंधन विभाग

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट और बीते रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में आए आंधी-तूफान और बारिश के बाद सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें -  IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें अपडेट

मौसम विभाग ने जारी किया 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

सचिव ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा सोमवार और मंगलवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मद्देनजर सभी जनपदों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि मौसम से संबंधित सभी अलर्ट और सूचनाएं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से तत्काल आमजन तक पहुंचाई जाएं, ताकि समय रहते लोग सतर्क हो सकें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999