उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा करवट! आज 7 जिलों में बारिश, शुक्रवार से यलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने आज राज्य के सात पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं शुक्रवार से कुछ जिलों में बारिश का दौर तेज होने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने संबंधित जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

आज इन 7 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  एक झटके में उजड़ गई जिंदगी: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ट्रक, महिला की दर्दनाक मौत

मैदानी इलाकों में फिलहाल तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश देखने को मिल रही है।

शुक्रवार से इन जिलों में बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें -  एच, डी, एफ, सी, बैंक व सहगल फाउडेशन का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न------

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार-रविवार को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

यह भी पढ़ें -  547 करोड़ की मंजूरी से चमकेगा उत्तराखंड, पावर सप्लाई को मजबूत करने की तैयारी

जल्द विदा हो सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड के शेष हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून की विदाई के बीच ही प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में बारिश और तेज हवाओं की संभावना वाले जिलों में लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी गई है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999