कब है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? Ring of fire का अद्भुत नजारा क्या देख पाएंगे भारतीय? जानें यहां

खबर शेयर करें -



साल के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण को लगने में अब कुछ ही समय शेष बचा है। बता दें कि इस साल कुल 4 ग्रहण हैं। जिनमें से 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण शामिल है। आखिरी चंद्रग्रहण 18 सितंबर को लगा था। जबकि साल का पहला सूर्यग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था। साल का यह पहला सूर्यग्रहण एक पूर्ण सूर्यग्रहण था जो भारत में दिखाई नहीं दिया था। अब बतातें है आपको इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण कब लगेगा।

यह भी पढ़ें -  समस्त जनपद के सहायक रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु निष्ठापूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी


बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान आसमान में अद्भुत नजारा दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण की इस खगोलीय घटना के दौरान आसमान में Ring of fire दिखेगा।

कितने घंटे लगेगा सूर्य ग्रहण?
भारतीय समयानुसार यह सूर्यग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरु होगा और सुबह 3 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। कुल मिलाकर वलयाकार सूर्य ग्रहण कुल 6 घंटे तक चलेगा। लेकिन रात होने के कारण यह वलयाकार सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। भारत के लोग इसे लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

इस जगह से दिखेगा अद्भुत नजारा
भारत को छोड़कर दुनिया के कई हिस्सों में इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। दक्षिण प्रशांत महासागर, दक्षिणी दक्षिण अमेरिका और दक्षिण अटलांटिक महासागर से दिखाई देने वाला ग्रहण केवल दक्षिण अमेरिका और चिली और अर्जेंटीना के दूरदराज के हिस्सों से ring of fire के रुप में देखा जाएगा। इसके अलावा प्रशांत महासागर में चिली तट से 3,700 किलोमीटर दूर ईस्टर आईलैंड पर भी ग्रहण का यह नजारा दिखाई देगा। द्वीप पर अब 8,000 से भी कम लोग रहते हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999