चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट, पड़ोसियों से हुआ था झगड़ा

खबर शेयर करें -

चिराग दिल्ली इलाके में एक पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस वारदात को पड़ोसियों के साथ झगड़े के बाद अंजाम दिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पड़ोसियों से विवाद के बाद एक व्यक्ति और उसके 22 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने रविवार को इस घटना के संबंध में जानकारी दी है।
मृतकों की पहचान जय भगवान (55) और उनके बेटे शुभम के रूप में हुई है, दोनों केबल कर्मचारी थे। घटना रविवार रात करीब 8 बजे चिराग दिल्ली के कुम्हार चौक के पास की बताई जा रही है।
4-5 लोगों ने किया था चाकू से हमला
इस संबंध में डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने कहा कि हमें रात 8 बजे एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि किसी ने उसके पिता को चाकू मार दिया है। पहुंचने पर पता चला कि जय भगवान और उसके बेटे को 4-5 लोगों ने चाकू मार दिया है। पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  STF का बड़ा एक्शन: कोटद्वार में नकली दवाइयों की फैक्ट्री सीज, सामने आया फर्जी रेमडेसिविर कनेक्शन

पुलिस ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, मृतक के परिवार ने दावा किया कि हत्या में शामिल लोगों ने पहले कई शिकायतों के बावजूद पुलिस निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए उनके घर पर पथराव किया था।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999