कौन है Priyanka Gandhi की होने वाली बहू?, Aviva Baig क्या करती हैं काम?

खबर शेयर करें -

who-is-priyanka gandhi vadra daughter-in-law-aviva-baig

Priyanka Gandhi Daughter in law Aviva Baig: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने हाल ही में अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों की सगाई भी हो गई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते है। ऐसे में चलिए जानते है कि रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग आखिर है कौन?

कौन है प्रियंका गांधी वाड्रा की होने वाली बहू? Priyanka Gandhi Daughter in law Aviva Baig

साल साल डेट करने के बाद रेहान वाड्रा ने अपने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया। जिसे अवीवा ने स्वीकार भी कर लिया। कहा जा रहा है कि दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते से खुश है और उन्होंने मंजूरी भी दे दी। फिलहाल अभी दोनों की शादी की तारीख की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। खबरों की माने तो शादी के लिए दोनों परिवार आपसी सहमति के बाद ही डेट निकालेेंगे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जिले के इन स्कूलों में रहेगा अवकाश, आदेश जारी

क्या काम करती हैं अवीवा बेग?

दरअसल उनकी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली में रहता है। वो पेशे से फोटोग्राफर हैं। बीते पांच सालों से वो फोटोग्राफी की दुनिया में एक्टिव है। उन्होंने कई प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनियों में अपने काम को प्रदर्शित किया है। साल 2023 में मेथड गैलरी के साथ ‘यू कैनॉट मिस दिस’ प्रदर्शनी में वो शामिल हुई थी। उनकी फोटोग्राफी को इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम में भी सराहा गया।

यह भी पढ़ें -  बारिश ने मचाई हाहाकार, इस हाईवे में आया भारी मलबा, यातायात बाधित

इस कंपनी की है सह संस्थापक

साल 2019 में द क्वोरम क्लब में आयोजित ‘द इल्यूज़री वर्ल्ड’ और 2018 में इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया में भी वो हिस्सा ले चुकी हैं। साथ ही वो फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी एटेलियर 11 की सह-संस्थापक भी है। ये कंपनी देशभर में कई एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ काम करती है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर टैक्स बार द्वारा विधि महोत्सव का भव्य आयोजन, 30 नागरिकों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’

प्रियंका गांधी के बेटे क्या करते है काम?

रेहान की बात करें तो वो इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। ‘डार्क परसेप्शन’ नाम की उन्होंने अपनी पहली सोलो एग्जीबिशन की है। साथ ही वो कोलकाता में ‘द इंडिया स्टोरी’ नामक उनकी एक और प्रदर्शनी भी लगा चुके है। साल 2022 के दिसंबर में उन्होंने दूसरी प्रदर्शनी लगाई थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली देहरादून और लंदन से की है। विजुअल आर्टिस्ट के तौर पर वो काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999