दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की पत्नी और भाई ने की सीएम धामी से मुलाकात, घटनाक्रम की दी जानकारी

खबर शेयर करें -

cm dhami meet pankaj mishra's wife

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की पत्नी लक्ष्मी मिश्रा और उनके भाई अरविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पत्रकार से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

पंकज मिश्रा की पत्नी और भाई ने की सीएम धामी से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रकरण में विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और बी एस कोश्यारी के घर पहुंचे सीएम धामी, दिवाली की दी शुभकामनाएं

प्रकरण में नहीं बरती जाएगी लापरवाही: CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999