उत्तराखंड: अलाव तापने के बाद कमरे में गया मजदूर, सुबह रसोई में जला हुआ मिला शव

खबर शेयर करें -

रामनगर: बुधवार सुबह ग्राम पूछड़ी क्षेत्र में एक मजदूर की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान पन्नालाल के रूप में हुई है….जो गांव में किराये के मकान में अकेला रहता था और मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात वह गांव के कुछ लोगों के साथ घर के बाहर आग ताप रहा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया।

यह भी पढ़ें -  विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।

बुधवार सुबह जब उसके साथी मजदूर उसे काम पर ले जाने पहुंचे और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला….तो उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा। अंदर रसोई में पन्नालाल जली हुई हालत में जमीन पर पड़ा मिला…उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999