देहरादून कोर्ट परिसर में महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, पहली मंजिल से कूदी

खबर शेयर करें -

woman-attempts-suicide-at-dehradun-court-complex
 प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोर्ट परिसर में एक महिला फर्स्ट फ्लोर से कूद गई है। आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि दहेज उत्पीड़न का मामला CJM कोर्ट में चल रहा था। जिस वजह से महिला कोर्ट पहुंची थी। 

देहरादून कोर्ट परिसर में महिला ने की खुदकुशी की कोशिश

देहरादून कोर्ट परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। महिला की पहचान मीनाक्षी के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है महिला से जुड़ा दहेज उत्पीड़न का मामला CJM कोर्ट में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने STH पहुंचे SDM और तहसीलदार

महिला का अस्पताल में इलाज जारी

मामले की सुनवाई के दौरान महिला ने कथित तौर पर कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999