हल्द्वानी: चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने STH पहुंचे SDM और तहसीलदार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर रविवार को दो तेज रफ्तार गाड़ियां आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते भीषण आग लग गई। हादसे में एक वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों गाड़ियों में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, एसडीएम न्यायिक रेखा कोहली और तहसीलदार मनीषा बिष्ट सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों में आग लग गई। घायल छह लोगों का उपचार एसटीएच में चल रहा है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बढ़ी ठिठुरन: मैदानों में कोहरा तो पहाड़ों में पाला बढ़ाएगा परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999