महिला ने पति और दो बच्चों की चाकू से गोदकर की नृशंस हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

गोरखपुर। एक जघन्य घटना में महिला ने अपने पति और दो बच्चों को चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। दोनों बच्चे सौतेले थे।घटना साहबगंज की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सहजनवां थाना इलाके के सहबाजगंज में रात करीब 1:30 बजे महिला नीलम गुप्ता (32 वर्ष) ने पति अवधेश गुप्ता (35 वर्ष) सहित बेटों आर्यन (7 वर्ष) और आरो उर्फ पीहू (6 वर्ष) की चाकू से गोदकर की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें -  पकड़े गये पंजाब के गैंगस्टरों को पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच काशीपुर कोर्ट में पेश किया गया जहां शाम हल्द्वानी जेल लाया गया

पुलिस के अनुसार अवधेश गुप्ता ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद नीलम से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से अवधेश के दो बेटे आर्यन और आरो उर्फ पीहू हुए थे। संतकबीर नगर जिले की रहने वाली नीलम गुप्ता भी अपनी पहली शादी से हुई एक बेटी साथ लेकर आई थी। 8 माह से नीलम, अपनी बेटी संग दूसरे पति और सौतेले बेटों संग रह रही थी।

यह भी पढ़ें -  प्रेमिका के पति के शव को 2 दिन तक जंगल में जलाता रहा प्रेमी, फिर बहाए अवशेष

शनिवार-रविवार की रात महिला ने पुलिस को कॉल पर बताया कि अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसकर पति और बेटों को मारपीट रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अवधेश और उसके दोनों बेटे एक कमरे में खून से लथपथ पड़े हैं। तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999