हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास!, ईसाई धर्म का प्रचार करती पकड़ी गई महिलाएं

खबर शेयर करें -

 

attempt-to-convert-hindu-women-in-christianity-dehradun
 प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में हिंदू महिलाओं को पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत करने के बाद दो महिलाओं को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है महिलाएं घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी।

हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास

मामला बसंत विहार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि कांवली माड़ी क्षेत्र में दो महिलाएं घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी। महिलाओं की पहचान सीतापुरी निवासी बनियावाला और सुमित्रा निवासी कांवली गांव के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मंत्रिमंडल: नए मंत्रियों को विभाग आवंटन आज, मौजूदा में हो सकता है फेरबदल

घर-घर जाकर ईसाई धर्म अपनाने के फायदे बता रही थी महिलाएं

आरोप है कि दोनों महिलाएं हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर प्रलोभन दे रही थी। महिलाओं की गतिविधि की सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने एक संगठन के कार्यकर्ता को दी। जिसके बाद संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों महिलाएं लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के फायदे बता रही थी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून, नैनीताल समेत 6 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

जांच में जुटी पुलिस

संगठन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दोनों महिलाएं वहां से निकल चुकी थी। पुलिस ने महिलाओं की तलाश कर विकास मॉल क्षेत्र से हिरासत में लिया और थाने ले आई। वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष ने पुलिस को दोनों महिलाओं के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999