World War III Warning: ‘मादुरो को छोड़ो वरना…’, तानाशाह किम जोंग उन ने ट्रंप को दे डाला अल्टीमेटम

खबर शेयर करें -
Kim-Jong-Un-Warning to Trump world-war-3 maduro

World War III Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने वेनेजुला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) के साथ जो किया है वो तो सब जानते ही है। अब उनकी भनक प्योंगयांग तक चली गई है। मादुरो को बंधक बनाकर अमेरिका ले आना दुनिया के तानाशाह किम जोंग उन(Kim Jong Un) को पसंद नहीं आया। तानाशाह ने मादुरो को रिलीज करने की मांग की है। ऐसा ना होने पर अमेरिका को अल्टीमेटम भी दे दिया है।

Donald Trump

World War III Warning: तानाशाह किम जोंग उन ने ट्रंप को दे डाला अल्टीमेटम

किम जोंग उन के सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। इसी को लेकर उत्तर कोरिया से एक ऑफिशियल बयान जारी किया गया है। जिसमें किम जोंग उन ने ट्रंप को तीरे विश्व युद्ध की धमकी डे डाली। इस बयान के बाद वॉशिंगटन में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बता दें कि इससे पहले रूस ने भी एक बयान जारी किया था। जिसमें कुछ इसी तरह की चेतावनी थी।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन ने कहा ये

न्यूज एजेंसी एशिया न्यूज हब के मुताबिक सीधे तौर पर किम जोंग उन ने ट्रंप को ललकारा है। उन्होंने कहा कि “यह दमनकारी नीति दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध (World War III) की ओर ले जाएगी।” किम ने मादुरो की रिलीज की मांग के साथ-साथ अमेरिका को अल्टीमेटम भी दे दिया है। किम ने कहा कि अगर वेनेजुएला के राष्ट्रपति को तुरंत नहीं छोड़ा तो इसका परिणाम विनाशकारी होंगा।

यह भी पढ़ें -  रघुपति राघव राजा राम से गूंजा Ram Mandir,खुशी से आंखे हुई नम

रुस भी दे चुका है वार्निंग

बताते चलें कि किम से पहले रूस की तरफ से भी कुछ ऐसा ही रिएक्शन मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था। रूसी फेडरेशन काउंसिल के डिप्टी स्पीकर कोंस्टेंटिन कोसाचेव ने टंप के हमले को अवैध बताया। रूस की विदेश मंत्रालय प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने ये साफ कहा ता कि इस आक्रामकता को रूस मूक दर्शक बनकर नहीं देखेगा।

यह भी पढ़ें -  अनिल बलूनी का दावा: तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत से जीतेंगे, तभी आएगा स्वर्णिम काल’

वेनेजुएला में क्या चल रहा है?

फिलहाल आप ये जान लें कि अमेरिका ने मादुरो को उसके घर से उठा लिया। दावा किया गया कि वो न्यूयॉर्क के रास्ते में हैं। मादुरो की गिरफ्तारी की जानकारी भी ट्रंप ने खुद ही दी। उन्होंने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अरेस्ट किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999