संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवक की मौत, शव के पास पड़ा मिला तमंचा, हादसे के वक्त घर पर ही थे परिजन

खबर शेयर करें -

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के वक्त परिवार घर पर ही था। दो महीने पहले ही युवक के छोटे भाई की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।

रुड़की कलियर क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। युवक का शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला है। शव के समीप ही एक तमंचा भी पड़ा मिला है। पुलिस मामले में आत्महत्या की आशंका जाता रही है

यह भी पढ़ें -  फैंसी नंबर की सबसे बड़ी बोली, ₹13.77 लाख में बिका UK07HC0001

कलियर थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव में 30 वर्षीय अफजाल पुत्र तूफैल में अपने परिवार के साथ रहता था। रात को अपने घर के एक कमरे में सोने के लिए चला गया। उसकी पत्नी दूसरे कमरे में थी। देर रात अचानक उसकी पत्नी को गोली चलने की आवाज आई। वह भाग कर कमरे में गई तो देखा कि पति का शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा है।

यह भी पढ़ें -  ट्रेन की चपेट में आकर दलदल में फंसा हाथी, 15 घंटे बाद भी वन विभाग गायब

दो माह पहले मृतक के छोटे भाई की एक दुर्घटना में हो गई थी मौत

वहीं पास में एक तमंचा भी पड़ा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कलियर थाना पुलिस और एसपी देहात एसके सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की जांच की साथ ही परिवार के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेज दिया गया

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी पाकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि दो माह पहले मृतक के छोटे भाई की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999