हल्द्वानी : बढ़ने वाला हे ठंड का प्रकोप, 22 नवंबर से मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा.. तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। अब मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि बारिश होने की संभावना अभी नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर जिले में सुबह और शाम के समय 22 नवंबर से कोहरा छाने लगेगा। 24 नवंबर तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। कोहरे की वजह से दिन और रात के तापमान में और भी गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज से Dhirendra Shastri का दिव्य दरबार!, पांच दिन तक लगेगा दरबार

अनुमान है कि कोहरे का असर नैनीताल जिले के मैदानी हिस्सों जैसे कि लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी, चोरगलिया आदि में भी हो सकता है। इधर हल्द्वानी में मंगलवार को दिन के समय अच्छी धूप निकली। हालांकि रात के समय अब तापमान में काफी गिरावट हो रही है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहाड़ों में भी अब ठंड बढ़ रही है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999