हल्द्वानी आ रही कार हुई दुर्घटना का शिकार ,युवक की मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। जिले के गणाई गंगोली क्षेत्र में आज सुबह एक कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों युवक थल से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश कार्की और सूरज रौतेला अपनी कार से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के समीप कार अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे चौकी जाने वाली सड़क पर जा गिरी। कार में सवार दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया चिकित्सकों ने भट्टी गांव निवासी सूरज सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्रेम नगर निवासी प्रकाश सिंह को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- नैनीताल ट्रिप रखनी है यादगार, तो जरूर करें स्विंग की सवारी

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999