मर्चेंट नेवी में अवसर पद पर तैनात जवान से युवती ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लाखों रुपए हड़पे,अब कर रही करोड़ो की मांग,मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

मर्चेंट नेवी में सेकेंड अफसर के पद पर तैनात एक जवान ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उससे एक युवती ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती कर लाखों रुपये हड़प लिए हैं। अब युवती और व उसके परिजन फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाकर उससे पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

मूलरूप से यूपी के गोरखपुर और हाल निवासी नोएडा गोल्फ सिटी सेक्टर-74 के रविकांत पंडित पुत्र शोभाकांत पंडित ने काशीपुर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती काशीपुर निवासी युवती से हुई थी। युवती से नजदीकियां बढ़ने पर उसने आर्थिक मदद मांगी। आरोप है कि युवती ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उससे अलग-अलग समय पर तीन लाख रुपये हड़प लिए। साथ ही उसका क्रेडिट कार्ड लेकर खरीदारी भी की। आरोप है कि अब धमकी दे रहे हैं यदि शादी नहीं की तो वह उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देंगे।

यह भी पढ़ें -  बागजाला में अपना घर जमीन बचाने और मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 70 वें दिन भी रहा जारी !

अफसर ने बताया कि बीती 4 मई 2024 को युवती के पिता ने उसे बहाने से काशीपुर बुलाया। यहां पर किसी अधिवक्ता से पिता-पुत्री ने फर्जी दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। आरोप है कि अब फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट निरस्त कराने के नाम पर उससे पांच करोड़ रुपये मांग रहे हैं। बताया कि पता चला है युवती का पिता रोडवेज में कर्मचारी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दीपावली से पूर्व बोनस सहित 8 सूत्री मांग पत्र पर कार्यवाही को लेकर कोऑपरेटिव मिल्क कर्मचारी यूनियन पदाधिकारी ने की बैठक ।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999