सड़क हादसे में पांच घायल

खबर शेयर करें -


रामनगर : बैलपड़ाव के पास एक कार ट्रक से टकरा गई जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बैंलपड़ाव क्षेत्र में फूड कैसल रेस्टोरेंट के पास लकड़ी के गिल्टो से भरे ट्रक और वैगन आर कार में जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक से टकराने के बाद कार एक पोल से जा टकराई। जिससे उसमें बैठे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सभी घायल बरेली (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में डिप्टी रजिस्ट्रार नियुक्ति प्रक्रिया पर आरटीआई से उठे गंभीर सवाल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999