उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ नाराज़गी, युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी : कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के सूर्याजाला में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं ने बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक को लेकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज तिवारी मौजूद रहे। उनके सामने कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए बदलाव का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें -  बीजेपी प्रत्याशी 10000 वोटो से आगे

युवाओं का कहना था कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है…जबकि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था भी चिंता का विषय बनी हुई है। साथ ही जंगली जानवरों के हमलों से आम लोगों में भय का माहौल है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस इस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें -  एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के लोगों ने निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला के साथ हल्द्वानी खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को तिरंगा वितरित कर हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

इस मौके पर नीरज तिवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और जनता की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेशभर में सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा…ताकि संगठन को मजबूत बनाया जा सके

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999