(दुखद) लालकुआं सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं। हल्द्वानी से खरीदारी कर घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक डिपो नंबर पांच के पास कंटेनर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार राजीव नगर बंगाली कॉलोनी 25 एकड़ रोड निवासी अमन सिंह (26) पुत्र अमर सिंह अपने दोस्त अमन गुप्ता के साथ रविवार दोपहर हल्द्वानी से कपड़ों की खरीदारी कर बाइक से लालकुआं लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिपो नंबर पांच के पास पहुंची, उन्होंने आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- प्रेमी की मौत की खबर सुनकर किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अमन गुप्ता को भी चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अमन गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर हालत में अमन सिंह को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Vidhansabha Budget Session : सदन में पारित हुआ भू-कानून

बताया जा रहा है कि मृतक अमन सिंह के पिता सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत हैं, जबकि उनका बड़ा भाई भी सेंचुरी पेपर मिल में नौकरी करता है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999