यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें बढ़ीं: अपहरण की धारा जुड़ी, साले को जान से मारने का था प्लान!

खबर शेयर करें -
youtuber anurag dobhal arrest

देहरादून में यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने अपहरण की धारा भी बढ़ा दी है। नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज मुकदमे में पहले मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अब प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 140(1) यानी अपहरण और धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। मामले में पुलिस ने अनुराग डोभाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहले मारपीट और धमकी की धाराओं में दर्ज हुआ था केस

पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2026 को अनुराग के साले राज सिंह चौहान निवासी टी-स्टेट बंजारावाला ने नेहरू कॉलोनी थाने में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में राज ने आरोप लगाया था कि 5 अक्टूबर की रात अनुराग डोभाल और उसके अन्य साथियों ने उसे हरिद्वार बाईपास रोड पर मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उसे गंभीर चोटें भी आई थी।

यह भी पढ़ें -  कोबरा गैंग का ड्रग्स जाल, पार्टी में कोकीन सप्लाई करने आया था विदेशी तस्कर, हुआ गिरफ्तार

जान से मारने के इरादे से किया था साले का अपहरण

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि अनुराग डोभाल और उसके साथियों ने उसे जान से मारने के इरादे से अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। शुरुआत में मुकदमा धारा 117(2), 191(2) और 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अब धारा 140(1) बीएनएस (अपहरण) और धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999