यमुनोत्री धाम आए एक तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत, चारधाम में अब तक 17 ने गंवाई जान

खबर शेयर करें -

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नौ, गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए छह और केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की चोटिल होने से भी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें -  मवेशी से टकरा कर पिकअप वाहन से भिड़ी निजी एंबुलेंस, चालक की मौत -हादसे में मवेशी की भी मौत


सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे जानकी चट्टी में मुकेश कुमार पटेल (65) निवासी के-130 अदसवाला बुल, नियर प्रगति मण्डल हॉल बल्लभ विधानगर आनंद गुजरात अपनी पत्नी के साथ यमुनोत्री धाम जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश कुमार की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। मुकेश की पत्नी नीता बेन ने मुकेश को बेहोशी की हालत में किसी तरह से जानकी चट्टी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999