उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

खबर शेयर करें -


उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर घायल


गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के धर्मकुंड के पास हुआ हादसा, कार में सवार थे सात लोग, लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी स्थित धर्मकुंड के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सात लोगों से भरी इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दुर्घटना में लापता अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

यह भी पढ़ें -  ट्रायथलॉन के खिलाड़ियों का छोलिया नृत्य के साथ हुआ भव्य स्वागत


प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे के समय वाहन में कुल सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना डेल्टा के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

यह भी पढ़ें -  सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा!, चट्टान गिरने से मजदूर मरा, कंपनी पर सवाल


रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, एक घायल व्यक्ति को सड़क तक पहुंचाने के लिए मनेरी पुलिस और बचाव दल जुटे हुए हैं। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। नदी में गिरे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सात लोग सवार थे। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें -  Ed ने हरक के बाद अब इस अधिकारी के घर पर मारा छापा


प्रशासन और बचाव दल की ओर से रेस्क्यू अभियान जारी है। मृतकों और घायलों की पहचान तथा दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999