देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक के नीचे दबकर चार लोगों की मौत; बच्चा सुरक्षित निकाला

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़- देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास बुधवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक ट्रक आई-20 कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के नीचे कार पूरी तरह दब गई, जिससे उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एक ही परिवार के बताए जा रहे मृतक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग देहरादून के एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहत एवं बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें -  खटीमा में सीएम धामी, सुबह-सुबह पूर्णागिरि मंदिर में की साफ-सफाई, तस्वीरें

कटर से काटकर निकाले गए शव

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए। कार ट्रक के नीचे बुरी तरह पिचक गई थी, जिसके चलते उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मुश्किलें आईं। बचावकर्मियों ने कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकालने का अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें -  जल्द ही Kartik Aaryan के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कब?

एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम

भीषण हादसे के कारण देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटने से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

पुलिस की टीमें मौके पर यातायात सुचारू कराने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं। मोहब्बेवाला के पास हुए इस भीषण हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 27 की मौत, 20 घायल; इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999