उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

देहरादून। एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने कंपनी के उच्चाधिकारी और प्रबंध निदेशक बनकर व्हाट्सऐप के जरिए 3.20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में वांछित आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंद्रकांत मिश्रा निवासी ग्रीन फील्ड सिटी, महेशतल्ला, कोलकाता के रूप में हुई है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, साइबर ठगों ने कंपनी के महाप्रबंधक से व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया और खुद को कंपनी का उच्चाधिकारी तथा प्रबंध निदेशक बताया। इसके बाद प्रोजेक्ट के अग्रिम भुगतान और अन्य भुगतानों के नाम पर महाप्रबंधक को झांसे में लेकर श्याम ट्रेडिंग कंपनी समेत विभिन्न बैंक खातों में करीब 3.20 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पहाड़ में कौन बचाए, एक और ग्रामीण को गुलदार ने मार डाला

मामला सामने आने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगी में इस्तेमाल किए गए विभिन्न मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की गहन जांच शुरू की। बैंक खातों में हुए लेनदेन और तकनीकी विश्लेषण के दौरान चंद्रकांत मिश्रा का नाम सामने आया। इसके बाद साइबर पुलिस की टीम कोलकाता रवाना की गई।

ग्रीन फील्ड सिटी से दबोचा आरोपी

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड – पति की हत्या कर प्रेमी संग भागने की थी साजिश, पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

एसटीएफ की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चंद्रकांत मिश्रा को ग्रीन फील्ड सिटी, महेशतल्ला से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जांच में लैपटॉप से विभिन्न कंपनियों के संपादन योग्य दस्तावेज, बैंक ऋण आवेदन तथा कई व्यक्तियों के आधार कार्ड और पैन कार्ड की प्रतियां भी मिली हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -  तेज हवा बनी आग का कहर: बीडी पांडे अस्पताल के पास बिजली का तार टूटने से 6 दोपहिया वाहन जलकर खाक।

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी की भूमिका के साथ-साथ बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की भी गहन जांच कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक विकास भारद्वाज, सुरेश कुमार और शादाब अली शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999