उत्तराखंड- रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जा रहा था भाई, रास्ते में मौत; खुशियां मातम में बदलीं

खबर शेयर करें -

काशीपुर न्यूज़-। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहन से राखी बंधवाने जा रहे एक 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। काशीपुर में हुए इस हादसे के बाद परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक अपनी बहन को लेने के लिए बाइक से जसपुर जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी बाइक नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से टकरा गई।

बहन के घर जा रहा था युवक

मृतक की पहचान काशीपुर के मानपुर निवासी 22 वर्षीय आकाश पाल पुत्र स्व. हरिओम के रूप में हुई है। आकाश कुंडेश्वरी क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रेशर पर काम करता था। बताया गया कि रक्षाबंधन के दिन आकाश अपनी बुलेट बाइक UK18 J 3617 से जसपुर में रहने वाली अपनी बहन को लेने के लिए निकला था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में सात साल की बच्ची से घर में घुसकर दरिंदगी, खेत में मिली बेहोश,फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

कूड़ा गाड़ी से हुई जोरदार टक्कर

बताया जा रहा है कि रास्ते में आकाश की बाइक की नगर निगम की कूड़ा गाड़ी UK07 CD 7220 से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बहन करती रही भाई का इंतजार, पहुंची मौत की खबर

उधर, जिस बहन को रक्षाबंधन पर अपने भाई के आने और उसकी कलाई पर राखी बांधने का इंतजार था, उसे भाई के पहुंचने के बजाय उसकी मौत की खबर मिली। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें -  रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?, झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर

परिजन आकाश को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रक्षाबंधन के दिन हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

एक ओर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार कर रही थी, वहीं दूसरी ओर सड़क हादसे ने उससे उसका भाई हमेशा के लिए छीन लिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999