उत्तराखंड- कहासुनी के बाद भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा पर किया हमला, मौके पर मौत; आरोपी फरार

खबर शेयर करें -

पुरोला। उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र के बरी गांव में सोमवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने चाचा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी की अपने भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान सुमन चंद्र ने कुल्हाड़ी से अपने चाचा पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 408 और 185 दिव्यांग मतदाता ने दिए घर से वोट।

हमले में करम चंद की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। वारदात के बाद आरोपी सुमन चंद्र मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष दीपक रावत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस के दिग्गज नेता नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश नहीं रही

पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999