उत्तराखंड- यहाँ 11वीं-12वीं के छात्र-छात्रा की मौत से सनसनी, देर शाम से थे लापता

खबर शेयर करें -

चमोली न्यूज़- नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में मंगलवार सुबह 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्रा की मौत की खबर से सनसनी फैल गई। दोनों सोमवार देर शाम से लापता थे। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह दोनों को गांव के मेला मैदान में मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान सुनील और रिया के रूप में हुई है। सुनील कक्षा 12 में पढ़ता था, जबकि रिया कक्षा 11 की छात्रा थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और उनके घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  नाबालिक छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म,आरोपी की तलाश में पुलिस

जानकारी के मुताबिक, दोनों सोमवार देर शाम से अपने घरों से लापता थे। रातभर ग्रामीणों ने गांव और आसपास के जंगलों में उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने मेला मैदान में दोनों को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

ग्रामीणों की सूचना पर नंदानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। SI मनोज भट्ट ने बताया कि मृतकों की पहचान रिया और सुनील के रूप में हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  कर्फ्यू ग्रस्त इलाके में डीएम के निर्देश के बाद खाद्य सामग्री की गई वितरित

ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और उनके बीच अच्छी दोस्ती थी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों अक्सर साथ ही स्कूल आते-जाते थे।

दोस्ती को लेकर ताने मारने की बात सामने आई

ग्राम प्रधान के मुताबिक, ग्रामीणों में यह चर्चा है कि दोनों की दोस्ती को लेकर उन्हें अक्सर ताने दिए जाते थे। बताया जा रहा है कि इसी वजह से दोनों कुछ समय से परेशान चल रहे थे। हालांकि, उनकी मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत

सुनील के पिता का नाम कुंवर राम बताया गया है। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई है। वहीं, रिया के पिता का नाम पदम राम बताया गया है और उसके परिवार में माता-पिता के साथ दो भाई हैं। दोनों परिवार खेती-बाड़ी कर अपना गुजर-बसर करते हैं।

घटना के बाद पूरे रामणी गांव में मातम और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच के साथ दोनों की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999