नहीं रहे फेमस निर्देशक Sanjay Gupta, सिर पर चोट लगने से हुई मौत

खबर शेयर करें -

बॉलीवुड से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्म डायरेक्टर Sanjay Gupta अब इस दुनिया में नहीं रहे। ‘काबिल’, ‘मुंबई सागा’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले संजय की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। डायरेक्टर के यू अचानक चले जाने से बॉलीवुड में मातम पसर गया है। अशोक पंडित ने निर्देशक के निधन की खबर को कंफर्म किया है।

नहीं रहे फेमस निर्देशक Sanjay Gupta
निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने संजय गुप्ता (Sanjay Gupta Death) की डेथ की खबर को कंफर्म किया। उन्होंने लिखा, “ये बहुत ही शॉकिंग और दुखद है। मुझे अभी-अभी करीबी दोस्त और मंझे हुए निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में आज सुबह गैस सिलेंडर की लीकेज ठीक करने के दौरान अचानक लगी आग, तीन लोग झुलसे

संजय गुप्ता की सिर पर चोट लगने से हुई मौत
उनका निधन सिर पर चोट लगने से हुआ है। एक और टैलेंट हम सबको छोड़कर बहुत जल्दी चला गया। वह बहुत ही अच्छे नैरेटर और पैशनेट फिल्ममेकर थे। ये हमारी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नुकसान है। मेरे प्यारे दोस्त हम आपको बहुत याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए। ओम शांति।”

यह भी पढ़ें -  पंजाब में लगातार किसान जला रहे पराली, 6600 मामले सामने आए

संजय गुप्ता के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने टोटल 12 फिल्मों को डायरेक्ट किया। साल 1994 में फिल्म आतिश: फील द फायर से उन्होंने अपने डायरेक्टर करियर की शुरुआत की। तो वहीं अपने करियर में उन्होंने क्राइम और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कई फिल्में बनाई। सबसे यादगार फिल्मों में उनकी जंग, कांटे, जॉन अब्राहम के साथ शूटआउट एड वडाला, खौफ, मुसाफिर, जज्बा, दस कहानियां जैसी कई मूवीज शामिल है।

यह भी पढ़ें -  इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल और आँगनबाड़ी केन्द्र

साल की शुरूआत में हुआ था बड़ा एक्सीडेंट
बता दें कि इससे पहले इसी साल 2026 की शुरुआत में उनका उनका एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ था। संजय पुणे से मुंबई के लिए ट्रेवल कर रहे थे। तभी उनका एक सीरियस एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें उन्हें काफी चोंटे आई थीं। हालांकि वो उससे रिकवर हो गए थे

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999