उत्तराखंड के चार जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 10 सितम्बर को चार जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है।

10 सितम्बर को उत्तराखंड के चार जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 10 सितम्बर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो गुरुवार को हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी जिले के कुछ स्थानों के लिए बारिश की संभावना जताई है। साथ ही पहाड़ों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  38th National Games : गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं हल्द्वानी..क्लोजिंग सेरेमनी की ऐतिहासिक और भव्य तैयारियां..

11 और 12 सितम्बर को भी ख़राब रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 11 सितम्बर को राज्य के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ बौछार होने की संभावना है। इसके अलावा 12 सितम्बर को भी राज्य के सभी जनपदों में बारिश होने के आसार हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999