उत्तराखंड में महिला की हत्या का खुलासा, पति के दुकान के नौकर ने ही उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें -
dehradun-raipur-elderly-woman-murder-case-police

देहरादून के रायपुर थाना इलाके की एमडीडीए कॉलोनी में बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में खुलासा हो गया है। पुलिस ने खुलासा कर दिया है कि महिला की हत्या उसके ही पति की स्टेशनरी की दुकान में काम करने वाले नौकर ने की।

देहरादून में महिला की हत्या का खुलासा

दरअसल बीते दिन गुरुवार को रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। जिस वक्त से वारदात हुई, उस दौरान 70 साल की रेखा बंसल घर में अकेली थीं। साथ ही उनके हाथ से सोने का कंगन भी गायब था। महिला के चेहरे पर भी खरोंच के निशान भी मिले।

यह भी पढ़ें -  पंचायत चुनाव में हल्द्वानी और बरेलीरोड क्षेत्र में लगी लंबी लाइन, नैनीताल जिले में हुआ इतना प्रतिशत मतदान

पति के दुकान में नौकर ने ही उतारा मौत के घाट

इसकी को लेकर अब पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतका के पति की दुकान में कार्यरत नौकर ने ही की पत्नी की हत्या की। बता दें कि डिस्पेंसरी रोड पर मृतक के पति दिनेश बंसल की किताबों की दुकान है। इधर ही नौकर काम करता था। नौकर की सैलरी पेंडिंग होने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999