एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा!, मजदूरों से भरी गाड़ी की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 9 घायल

खबर शेयर करें -

 

kmp-accident-sonipat

हरियाणा के सोनीपत में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर ईको गाड़ी की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तो वहीं नौ घायल बताए जा रहे है।

हरियाणा एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी गाड़ी की ट्रक से टक्कर

दरअसल ये हादसा गोपालपुर गांव की सीमा के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत और बचाव दल पहुंचे। घायलों को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल एडमिट करवाया गया।

यह भी पढ़ें -  सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक शुरू हुई छोटे वाहनों की आवाजाही, 31 जुलाई की आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ था मार्ग

तीन की मौत, नौ घायल

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के रहने वाले करीब 11 मजदूर ईको पर बैठकर झज्जर की तरफ बाजरा काटने जा रहे थे। चालक समेत गाड़ी में कुल 12 लोग थे।

सुबह करीब पांच बजे गाड़ी की केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के दौरान ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में ईको गाड़ी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद खनन कार्य में लगे वाहनों को मिली यह बड़ी छूट .देखें आदेश

मृतकों में एक की पहचान रामनरेश के रूप में हुई है। दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक शव क्षतिग्रस्त ईको कार में फंसा हुआ था। शव को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999