काशीपुर के प्रतिष्ठित स्कूल में फीस विवाद को लेकर हंगामा, चेयरमैन को जर्मनी से मिली धमकी!

खबर शेयर करें -

kashipur

काशीपुर शहर के प्रसिद्ध एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी (ek onkar global academy) में बच्चों की फीस को लेकर चल रहा विवाद अब धमकी तक पहुंच गया है। स्कूल के चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने काशीपुर के एक व्यक्ति पर स्कूल परिसर में हंगामा करने, स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने और कथित तौर पर वसूली की मांग करने का आरोप लगाया है।

फीस को लेकर हुआ था विवाद

दरअसल, कुछ दिन पहले स्कूल प्रबंधन की ओर से फीस जमा नहीं होने पर कुछ बच्चों के अभिभावकों से संपर्क किया गया था। इसी दौरान दो बच्चों के माता-पिता एक ऐसे व्यक्ति को साथ लेकर स्कूल पहुंचे, जो खुद को किसान नेता बताता है। स्कूल चेयरमैन के मुताबिक, इस दौरान स्कूल परिसर में हंगामा हुआ और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति और उसके साथ आए लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर विभिन्न तरह के आरोप लगाते हुए पैसे की मांग भी की। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले की शिकायत आईटीआई पुलिस चौकी में की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: रेलवे स्टेशन के पास युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जर्मनी से मिली कथित धमकी

फीस विवाद से जुड़े इस मामले में अब नया मोड़ तब आया, जब स्कूल चेयरमैन को व्हाट्सऐप के माध्यम से कथित तौर पर जर्मनी से एक मैसेज मिला। चेयरमैन के अनुसार, संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को ‘राजा पहलवान’ बताया और मामले को सुलझाने के लिए कहा। साथ ही कथित तौर पर ऐसा नहीं करने पर नतीजा भुगतने की चेतावनी दी गई। स्कूल प्रबंधन ने इस कथित धमकी की जानकारी एसपी काशीपुर को भी दी है। चेयरमैन का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी पुलिस को पहले ही दी जा चुकी है और अब धमकी का मामला सामने आने के बाद वह शासन-प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  शराब पिलाकर किया दुष्कर्म,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि खुद को किसान नेता बताने वाला जितेंद्र सिंह इस तरह की वसूली के कार्यों में संलिप्त है और पूर्व में भी उसके संबंध में पुलिस को सूचना दी गई थी। चेयरमैन ने कहा कि स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं, इसलिए किसी भी बाहरी व्यक्ति द्वारा स्कूल परिसर में हंगामा करने या स्टाफ को धमकाने जैसी स्थिति से बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर नाले में फेंका शव, पुलिस ने दोनों आरोपित को क‍िया गिरफ्तार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999