गांव से शहर तक सुधरेंगी सड़कें, धामी सरकार ने तैयार की व्यापक कार्ययोजना

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेशभर की सड़कों की स्थिति और उनके सुधार के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने पर चर्चा हुई। 

सड़कों की बदहाली पर सीएम धामी सख्त

सीएम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधीन आने वाली सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। बैठक में PMGSY के अंतर्गत बनी ऐसी पुरानी सड़कों, जिनकी अनुरक्षण अवधि खत्म हो चुकी है और जिनका नियमित रखरखाव नहीं हो पा रहा है, को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें -  डिप्टी CMO निलंबित, शराब के नशे में मारी थी बाइक सवारों को टक्कर

बारिश थमते ही मरम्मत अभियान शुरू करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मानसून खत्म होते ही प्रदेशभर में सड़क सुधार के कार्य एक साथ युद्धस्तर पर शुरू किए जाने चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग अभी से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करते हुए निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण कर लें, ताकि बारिश समाप्त होने के बाद निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू करने में किसी प्रकार का विलंब न हो।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां 300 मीटर खाई में मिला शिक्षक का शव

निकायों से लेकर गांवों तक दुरुस्तीकरण की तैयारी

बैठक में शहरी क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों को सड़क सुधार के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि शहरी क्षेत्रों की सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव में बवाल पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल, सरकारी वकील ने छोड़ा अपना पद

अक्टूबर से खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा

सीएम ने कहा कि वे अक्टूबर माह से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सड़कों के सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध रूप से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को बेहतर और सुगम बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999