रुद्रपुर में SIR मामले पर बवाल: कांग्रेस नेता पर मुकदमे के बाद धरने पर बैठे किच्छा विधायक

खबर शेयर करें -

congress protest rudrpur

ऊधम सिंह नगर में SIR को लेकर सियासी घमासान अब एसएसपी कार्यालय तक पहुंच गया है। कल कलेक्ट्रेट में SIR को लेकर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के सामने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा और कहासुनी हुई थी। मामले में प्रशासन की ओर से राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

BJP नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठकर दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले में हल्द्वानी नगर निगम सहित इतने प्रतिशत पड़ा वोट

धरने पर बैठे किच्छा विधायक

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ खुद धरने पर बैठ गए और उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्ट्रेट में हुए विवाद में कार्रवाई एकतरफा की गई है। कांग्रेस की मांग है कि यदि झड़प और हंगामे को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है, तो दूसरे पक्ष की भूमिका की भी जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक एसएसपी कार्यालय के बाहर माहौल गरमाया रहा। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी शहर भविष्य में पर्यटकों के साथ-साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके लिए कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी-काठगोदाम मुख्य मार्ग पर दोनों ओर सदाबहार बेलादार फूल लगाये जायेंगे। आयुक्त दीपक रावत
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999