लालकुआं के पूर्व चेयरमैन को मिली प्रदेश भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संगठन को मिलेगा अनुभव का लाभ,

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार चौहान को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन को क्षेत्र में और अधिक मजबूत करने की दिशा में पवन कुमार चौहान का प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में उनके अनुभव और क्षेत्र में सक्रियता का लाभ संगठन को मिलेगा तथा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी।
पवन कुमार चौहान के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999