बनभूलपुरा हिंसा में नैनीताल पुलिस की कार्यवाही में 02 और दंगाई गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

  दिनॉक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर *पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना* के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं। 

    उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा *श्री हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *विभिन्न टीमों का गठन* किया गया है। 

   *पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV  के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों* के आधार पर *घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश* दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। 

 इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में  *02 और उपद्रवियों को गिरफ्तार* किया गया है। 

मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण-

1. अजीम पुत्र मोहसीन निवासी इंद्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर चलने की आशंका

2. शाहाबुद्दीन पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी गोपाल मंदिर के पास, अबरार बार्बर के सामने नई बस्ती, इंद्रानगर, बनभूलपुरा, उम्र-37 वर्ष।

➡️ अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 44 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999