दवा समझकर चाटी कीटनाशक की शीशी, 13 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -


किच्छा/हल्द्वानी (22 अप्रैल 2026): ऊधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा क्षेत्र में एक मासूम की छोटी सी चूक उसकी जान पर भारी पड़ गई। घर में सफाई के दौरान मिली कीटनाशक की शीशी को दवा समझने की गलती ने 13 साल की अर्शी की जीवनलीला समाप्त कर दी।

दवा समझकर की थी चखने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, पुलभट्टा निवासी ट्रक ड्राइवर अफरोज की तीसरे नंबर की बेटी अर्शी (13 वर्ष) मंगलवार सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उसे जमीन पर एक छोटी शीशी पड़ी मिली। अर्शी ने उसे दवा का सीरप समझा और स्वाद चखने के लिए उसे हल्का सा चाट लिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में रिश्ते हुए तार- तार,चचेरे भाई ने 7 वर्षीय बहन के साथ किया दुष्कर्म


तबीयत बिगड़ने पर पिता को किया फोन
शीशी चाटने के कुछ ही देर बाद अर्शी को लगातार उल्टी और दस्त होने लगे। उसने तुरंत अपने पिता को फोन कर तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। उस समय अफरोज हल्द्वानी के कमलुवागांजा क्षेत्र में थे, जहाँ से वे फौरन घर पहुँचे और बेटी को पास के एक निजी क्लीनिक ले गए।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में आफत बनकर टूटी मानसूनी बारिश, जगह-जगह हो रहा भूस्खलन

जब खुला कीटनाशक का राज
निजी चिकित्सक द्वारा दी गई दवा से जब अर्शी की हालत में सुधार नहीं हुआ, तो पिता ने उससे सख्ती से पूछा कि उसने क्या खाया था। तब अर्शी ने घर में मिली उस शीशी के बारे में बताया। जब अफरोज ने वह शीशी देखी, तो उनके होश उड़ गए; वह खेतों में छिड़काव करने वाली जहरीली कीटनाशक दवा थी। अफरोज ने तत्काल यह जानकारी डॉक्टर को दी, जिन्होंने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने किये 35 शस्त्र लाइसेंस कैंसिल


सुशीला तिवारी अस्पताल में तोड़ा दम
मंगलवार शाम को परिजन अर्शी को लेकर हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुँचे। यहाँ डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन जहर शरीर में फैल जाने के कारण अर्शी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999