गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..

खबर शेयर करें -

लालकुआं। गौला नदी में इन दिनों बड़े पैमाने पर ओवरलोडिंग की शिकायतें मिल रही है, इसके बाद गौला खनन क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय और एआरटीओ (प्रवर्तन) जितेंद्र सांगवान के नेतृत्व में गठित छह टीमों ने पूरे खनन क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले
114 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 15 ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण विभाग ने ओवरलोड पर विशेष ध्यान दिया। एआरटीओ जितेंद्र सांगवान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ओवरलोडिंग करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे और वाहनों के परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी पहुंची विधानसभा अध्यक्ष, अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को नजर अंदाज करने पर दिखी नाराज
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999