यहां 17 साल का किशोर इतनी बार वोट डाल आया

खबर शेयर करें -

लोक सभा चुनाव के दौरान यूपी के फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर एटा जिले में फर्जी वोटिंग में बड़ा एक्शन हुआ है। पूरी पोलिंग पार्टी को सस्पेंड कर दिया गया है। बूथ पर दोबारा मतदान की संस्तुति भी कर दी गई है। सभी मतदानकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। माना जा रहा है कि सभी की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

फर्जी वोटिंग करने वाला 17 साल का किशोर निकला है। उसे जिला प्रोबेशन अधिकारी की अभिरक्षा में दे दिया गया है।एक के बाद एक आठ वोट डालते हुए उसका वीडियो वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें -  ICU में एडमिट थे क्रिकेटर Shreyas Iyer!, हुई Internal Bleeding, जानें अब कैसी है तबीयत?

इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो को पोस्ट किया तो चुनाव आयोग की टीम हरकत में आ गई। मामला फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के एटा की अलीगंज विधानसभा के बूथ संख्या-343 प्राथमिक पाठशाला, खिरिया पमारान का है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999