बड़ेथी पुल के नीचे भागीरथी में बहा 18 वर्षीय युवक,।उत्तरकाशी।

खबर शेयर करें -

चुंगी बड़ेथी पुल के नीचे भागीरथी नदी के तेज बहाव में 18 वर्षीय अनमोल जोशी बह गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू व सर्च अभियान शुरू किया।
टीमों ने बड़ेथी गाड से लेकर मनेरा बाईपास पुल के नीचे तक भागीरथी नदी के सभी संभावित क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया। नदी के तटीय इलाकों, तेज बहाव वाले हिस्सों और अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
फिलहाल एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999