हल्द्वानी – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 अगस्त को यहां गरजेंगे, कुमाऊं में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की रणनीति

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद कांग्रेस ने अब कुमाऊं क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां वे रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जनसभा की तैयारियों को लेकर हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, भीड़ प्रबंधन, प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक सुमित हृदयेश, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करण मेहरा सहित कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हल्द्वानी में होने वाली यह जनसभा कुमाऊं की बड़ी राजनीतिक सभाओं में शामिल होगी। इसमें कुमाऊं के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  धर्मपुर में BJP का बूथ सशक्तिकरण, Deepti Rawat Bhardwaj ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार पर साधेंगे निशाना –
कांग्रेस के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे अपने संबोधन में पेपर लीक, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर भी कांग्रेस अपना पक्ष जनता के सामने रखेगी।

यह भी पढ़ें -  मां पूर्णागिरि धाम के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस बनी नियमित ट्रेन, देख लें शेड्यूल

राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद खड़गे की हल्द्वानी जनसभा को कांग्रेस कुमाऊं में संगठन को मजबूती देने और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने के अवसर के रूप में देख रही है। अब सभी की नजर 8 अगस्त को होने वाली इस जनसभा पर है कि कांग्रेस इसे कितने बड़े राजनीतिक प्रभाव में बदल पाती है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999