हल्दूचौड़ रोड एक्सीडेंट से आहत रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी ने अपनी राय नेशनल हाईवे के अधिकारियों को दिए सुझाव

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ चौराहे पे हाईवे रोड बनने के बाद रोड को क्रॉस करने में बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। जो डायवर्जन है रोड पार करने के लिए वो बहुत बेतरतीब बनाया है। रात के समय इसमें दुर्घटना होने की संभावना 100 प्रतिशत है। शासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए। रात को गाड़ी की बेकाबू स्पीड के आगे पैदल चलने वाले हो या बाइक सवार ओर या कार हो , डंपर और भारी वाहन के सामने पार करना बहुत मुश्किल है और रात को विजिबिलिटी भी बहुत कम होती है। में इस चीज से गुजर चुका हूं।

मैं रामनगर का प्रतिष्ठित व्यापारी हु और अक्सर अपने ससुराल हल्दूचौड़ आने में मुझे इसी चीज का डर लगा रहता है। आए दिन यहां पर दुर्घटना होती रहती है एक तो रेलवे क्रॉसिंग के बाद हाईवे में आने के लिए हाईवे की ऊंचाई ज्यादा होने से हर कोई गाड़ी वाला स्पीड में आता है और  हल्द्वानी से लाल कुआं की ओर जाने वाले टेंपो ई रिक्शा रोड पर खड़ा करके सवारी को उतारने और चढ़ाने का काम करते हैं जबकि वहां पर इन टेंपो  ई-रिक्शा आदि को 100 मीटर आगे या पीछे खड़ा होना चाहिए इस पर प्रशासन ने ध्यान देना चाहिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इस काम को कर सकते हैं । दूसरा रोड साइड दोनों तरफ हाईवे तक ठेले फड़ खड़े रहते हैं जिससे रोड में आने के लिए गाड़ियां दिखती नहीं है। इन सब चीजों का ध्यान में रख करके इस चौराहे का निर्माण होना चाहिए था कृपा करके संज्ञान लीजिए, जिस किसी की भी जिम्मेदारी है। इसे जल्द से जल्द सही करवाएं। मुझे नहीं पता ये काम किसका है, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि वह विधायक या जो भी अधिकारी हो कृपा करके ध्यान दे। शायद मेरा ये मैसेज किसी ईमानदार अधिकारी तक पहुंच जाए।

यह भी पढ़ें -  भाकपा(माले) का 56वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया


 मेरा सुझाव है कृपया इस पर ध्यान दें। 

१_रेड लाइट सिस्टम चालू हो। 

२ _कैमरा इंस्टॉल हो।              

३_ओवर स्पीड वाहन के ऑनलाइन चालान               

४_लाइट पोल  कम से कम ४ हों।     

५ _डायवर्सन 100 मीटर आगे जाकर होना चाहिए     या पुरानी रोड जो कि फाटक वाली उसे सीधे चौराहे पर मिले 

६_एक मूर्ति की स्थापना हो जिससे वह एक प्रॉपर चौराहा लगे।

यह भी पढ़ें -  Sunny Deol ने BJP को गुंडो की पार्टी बताकर दिया इस्तीफा!, वायरल हो रहा पोस्ट, जानें

~~सचिन सती (व्यापारी रामनगर)

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999