बड़ी खबर -जंगली मशरूम खाने से सांस की मौत,बहू की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

Bageshwar News- बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के अंतिम गांव कुंवारी में जंगली मशरूम खाने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार को गांव की धनुली देवी अपनी बहू कविता देवी के साथ सखेतों में काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें खेतों में कुछ जंगली मशरूम मिले, जिन्हें उन्होंने तोड़कर सब्जी बनाई और रोटी के साथ खा लिया।

कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर गांव वालों ने तुरंत प्राथमिक उपाय किए, लेकिन जहरीला मशरूम खाने के चलते बुजुर्ग धनुली देवी (65) की मौत हो गई। वहीं बहू कविता देवी (27) की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है और गांव में ही जड़ी-कीबूटियों से उसका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  चमोली पहुंचे सीएम धामी, गौचर में किया भव्य रोड शो

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। कपकोट एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को आवश्यक कार्रवाई के लिए गांव भेज दिया गया है। वहीं सीएमओ डॉक्टर कुमार आदित्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने दी ₹227 करोड़ से अधिक की सौगात, विकास योजनाओं, कुंभ कार्यों और छात्रवृत्ति को मिली मंजूरी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999