सड़क किनारे खड़ी कार देखते ही देखते बनी आग का गोला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के सबसे व्यस्ततम मुखानी चौराहे पर देर शाम सड़क किनारे खड़ी कार आग का गोला बन गयी। कार धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि कार मे सवार व्यक्ति ने तत्काल उतरकर अपनी जान बचाई बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला शरद वर्मा हल्द्वानी आया था। जहां वह मुखानी चौराहे के पास से गुजर था।

इस दौरान कार में अचानक आग लगते ही उसने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया, देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। तत्काल उसने कार से उतरकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि आग आसपास दुकान तक नही पहुंची। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुखानी पुलिस ने ट्रैफिक को रोक कर किसी तरह से आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें -  चंपावत- मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारियों से वीसी के माध्यम से लिए सुझाव

इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गयी तब तक कार जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी थी । बताया जा रहा है की एसी चलाते ही कार से चिंगारी निकली और उसमें आग लग गयी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999