अखिलेश यादव के एक विधायक ने कर दी औरंगजेब की तारीफ, अब उल्टा पड़ गया दांव

खबर शेयर करें -

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने एक विवादित बयान दिया है, जिसके बाद वो मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। अबू आजमी ने औरंगजेब को एक उत्तम प्रशासक बताया है। अब उनके बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ गया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को मांग की है कि सपा विधायक अबू आजमी पर मुगल सम्राट औरंगजेब की प्रशंसा करने के लिए देशद्रोह का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण पर नजदीक है सुप्रीम सुनवाई, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की फिर हुई तैयारियां

एकनाथ शिंदे के बयान के बाद लोकसभा सांसद नरेश म्हस्के की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप में शिंदे के राजनीतिक गढ़ ठाणे में अबू आजमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

क्या कहा था एकनाथ शिंदे ने?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अबू आजमी के बयान इस बयान के बाद काफी ज्यादा भड़क गए थे। उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज को जिसने 40 दिनों तक बंधक बनाकर मारा, वह उत्तम प्रशासक कैसे हो सकता है? जिसने अपनी मां और बहनों की इज्जत लूटी, वह औरंगजेब अबू आजमी को कैसे प्यारा लग सकता है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं की मस्जिद में लगा “आई लव मोहम्मद” का पोस्टर -हिंदूवादी संगठन की आपत्ति के बाद कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

उन्होंने अबू आजमी पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग कर कहा कि सपा विधायक को महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए। एकनाथ शिंदे के अलावा शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने अबू आजमी के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999