सिलेंडर फटने से उत्तराखंड में हुआ दर्दनाक अग्निकांड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरुवार का दिन बहुत ही दर्दनाक रहा, यहां देहरादून के विकासनगर में गुरुवार शाम हृदयविदारक हादसा हो गया। त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए। टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

यह भी पढ़ें -  जीवनदायिनी शिप्रा नदी व कोसी नदी में तैराकी करने/नहाकर हुडदंग करने/गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चौकी खैरना पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत 20 लोगो के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही


मकान में गृहस्वामी समेत परिवार के 6 सदस्य रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने से घर में मौजूद एलपीजी सिलिंडर फटते रहे।
जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें -  ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन और अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन की बैठक सम्पन्न


बताया जा रहा है कि लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आग और विकराल हो गई। इसके बाद वहां लोगों ने हंगामा कर दिया।
आग लगने की घटना के दौरान एक के बाद एक चार धमाकों की आवाज सुनाई दी। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में फंसी सोनम(9), रिद्धि(10), मिष्टी(5) और सेजल( ढाई वर्ष) की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -  सरकार द्वारा इन जातियों की विधवा पेंशन प्राप्त कर रही निराश्रित महिलाएं दो पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999