उत्तराखंड का रहने वाला फौजी हुआ हनी ट्रैप का शिकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाले फौजी हनीट्रैप का शिकार हो गया. फौजी इस समय यूपी के मेरठ में तैनात है. फौजी मेरठ एसएसपी के पास मदद की गुहार लेकर पहुंचा था. फौजी का आरोप है कि युवती ने उसे अपने जाल में फंसाकर करीब 50 लाख रुपए प्रॉपर्टी और नकदी हड़प ली है. इसके बाद भी युवती फौजी को ब्लैकमेल कर रही है.

दरअसल, ये पूरा मामला शुरू होता है फौजी की शादी को लेकर. फौजी ने मेरठ पुलिस को जो शिकायत दी है, उसके मुताबिक उसने अपने पिता के कहने पर मैरिज ब्यूरो से जुड़ी एक वेबसाइट पर अपनी शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. वेबसाइट पर ही फौजी को एक युवती मिली, जिसने खुद को देहरादून की ही रहने वाली बताया.

यह भी पढ़ें -  गहरी खाई में महाराष्ट्र निवासी महिला की गिरने से मौत

ऐसे जाल में फंसा फौजी: फौजी के मुताबिक धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और बात दोस्ती तक पहुंच गई. दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात भी करने लगे. दोनों वीडियो कॉल पर भी एक-दूसरे से संपर्क में रहने लगे. वीडियो कॉल पर उसकी कुछ न्यूड फोटो खींची गई. आरोप है कि तभी से युवती फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रही है.

यह भी पढ़ें -  पुष्पम समर्पयामि पहल के अन्तर्गत नवरात्र के पंचम दिवस पर वार्ड नं 41 में फूलों के पौधे सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए

फौजी की आपबीती: पीड़ित फौजी का आरोप है कि युवती ऐसा करके उससे करीब 20 लाख रुपए ले चुकी है. इतना ही नहीं पीड़ित के देहरादून में दो प्लॉट थे, जिन्हें भी उसने डर के मारे आरोपियों के नाम कर दिया. फौजी का कहना है कि वो अपनी इज्जत बचाने की खातिर बार-बार उनके चंगुल में फंसता गया और ठगी का शिकार होता रहा.

फौजी ने युवती से शादी की: इतना ही नहीं फौजी ने अपनी जान बचाने की खातिर उस युवती से शादी भी कर ली थी, लेकिन इसके बाद भी वो युवती फौजी का शोषण करती रही. फौजी का कहना है कि अब उसे झूठे केस में फंसाकर उसकी नौकरी छुड़वाने और समाज में बदनाम करने की धमकी दी जा रही है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी से सुमित, कालाढूंगी से बंशी जीत की ओर, भीमताल से बीजेपी के कैड़ा भी चल रहे आगे

वहीं इस मामले में मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि सीओ दौराला को मामले की जांच करने और कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. वहीं एसपी क्राइम अनित कुमार को भी आरोपियों की जांच पड़ताल करने का कहा गया है. जांच के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999